Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूपी के मैनपुरी में सड़क हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की माैत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकाें की पहचान के बाद शवों को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

01 Aug 2025

यूपी के मैनपुरी में सड़क हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की माैत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक मार्ग दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। एक बच्ची घायल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकाें की पहचान के बाद शवों को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मैनपुरी के हरीपुर कैथोली गांव निवासी दीपक चौहानअपने परिवार के साथ आगरा में रहने वाली भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मार्ग दुर्घटनामें मरने वालों की पहचान मैनपुरी के हरीपुर कैथोली गांव निवासी दीपक चौहान (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) के रूप में हुई है। दीपक की 11 वर्षीय बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हैं, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया। डाॅक्टराें ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया अस्पताल पहुंच कर घायल को तत्काल समुचित उपचार और यथासंभव मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूपी के मैनपुरी में सड़क हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकाें की पहचान के बाद शवों को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर ग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News